WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bhulekh UP उत्तर प्रदेश भूलेख रिकॉर्ड ऐसे देखें, बिना तहसील जाए

Share

अगर आपको अपनी जमीन का खसरा या खतौनी देखनी है, तो अब इसके लिए तहसील जाने की जरूरत नहीं है। मैंने भी पहली बार UP Bhulekh पोर्टल से जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन देखा। कुछ ही मिनटों में रिकॉर्ड मिल गया, लेकिन उसमें लिखी जानकारी को समझना थोड़ा मुश्किल लगा।

अगर आपको भी रिकॉर्ड में खसरा नंबर, खाता नंबर, खातेदार का नाम या खतौनी जैसी जानकारी समझ नहीं आती, तो चिंता की बात नहीं है।

इस लेख में हम आसान भाषा में बताएंगे कि UP Bhulekh पर जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें, सही रिकॉर्ड कैसे खोजें और रिकॉर्ड में दिखाई देने वाली हर जरूरी जानकारी, रिकॉर्ड खोजते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

UP Bhulekh क्या है?

UP Bhulekh उत्तर प्रदेश की जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखने का सरकारी पोर्टल है। इसका उद्देश्य लोगों को जमीन के रिकॉर्ड की जानकारी घर बैठे देखने की सुविधा देना है। यहां उपलब्ध रिकॉर्ड में खसरा नंबर, खाता संख्या, खतौनी, खातेदार का नाम और जमीन से जुड़ी अन्य जानकारी देखी जा सकती है।

इस पोर्टल का उपयोग जमीन के मालिक के अलावा परिवार के सदस्य, जमीन खरीदने या बेचने वाले लोग और कोई भी व्यक्ति उपलब्ध भूमि रिकॉर्ड की जानकारी देखने किया जाता है।

इन सर्विसेस के लिए क्या जानकारी चाहिए?

जब मैंने पहली बार पोर्टल पर रिकॉर्ड खोजा, तो सबसे पहले जनपद, तहसील और गांव की जानकारी तैयार रखी। जरूरत पड़ने पर खसरा/गाटा संख्या या खाता संख्या भी काम आई, जिससे सही रिकॉर्ड जल्दी मिल गया। नीचे मैंने बताया है कि हर सर्विस के लिए कौन-सी जानकारी पहले से तैयार रखनी चाहिए।

सर्विसेस क्या जानकारी ज़रूरी है?
खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल जनपद, तहसील, ग्राम का नाम/कोड,
खसरा/गाटा संख्या या खाता संख्या या खातेदार का नाम या भूमि श्रेणी या नामांतरण दिनांक
खतौनी की प्रमाणित प्रति मोबाइल नंबर, OTP, जनपद, तहसील, ग्राम का नाम/कोड,
खसरा/गाटा संख्या या खाता संख्या या खातेदार का नाम या भूमि श्रेणी या नामांतरण दिनांक, Payment
जमीन के विक्रय स्थिति जनपद, तहसील, ग्राम का नाम/कोड, खसरा/गाटा संख्या
जमीन की वादग्रस्त स्थिति जनपद, तहसील, ग्राम का नाम/कोड, खसरा/गाटा संख्या

वर्तमान खतौनी और पुरानी फसली वर्ष की खतौनी में अंतर

वर्तमान और पुराने फसली वर्ष की खतौनी में क्या अंतर है, इसे नीचे दी गई टेबल से आसानी से समझ सकते हैं।

आधारवर्तमान खतौनीपुरानी फसली वर्ष की खतौनी
किस समय की जानकारीजमीन का मौजूदा रिकॉर्डपुराने समय का रिकॉर्ड
कब देखें?अभी की जमीन की जानकारी देखने के लिएपुराने रिकॉर्ड की जानकारी देखने के लिए
क्या चुनें?वर्तमान खतौनीअपनी जरूरत का पुराना फसली वर्ष
क्या जानकारी मिलेगी?जमीन और खातेदार की वर्तमान दर्ज जानकारीचुने गए पुराने वर्ष में दर्ज जानकारी
किस काम आती है?मौजूदा रिकॉर्ड की जानकारी देखने के लिएपुराने रिकॉर्ड को देखने या तुलना करने के लिए

अप्रमाणित प्रति और प्रमाणित प्रति

📄

अप्रमाणित प्रति

VIEW ONLY COPY
  • ऑनलाइन मुफ्त देख सकते हैं।
  • प्रिंट निकाल सकते हैं।
  • केवल जानकारी देखने के लिए।
  • बैंक, कोर्ट और रजिस्ट्री में मान्य नहीं।
FREE COPY
कोई शुल्क नहीं
✅

प्रमाणित प्रति

VERIFIED OFFICIAL COPY
  • डिजिटल हस्ताक्षर (Digital Signature)।
  • QR / Verification उपलब्ध।
  • बैंक, कोर्ट और रजिस्ट्री में उपयोग योग्य।
  • आधिकारिक प्रमाणित रिकॉर्ड की कॉपी।
PAID OFFICIAL COPY
शुल्क देकर प्रमाणित प्रति प्राप्त करें

कब कौन सी प्रति इस्तेमाल करें?

काम सही प्रति
जमीन की जानकारी देखनी है 🟦 अप्रमाणित प्रति
ऑनलाइन रिकॉर्ड देखना या प्रिंट रखना 🟦 अप्रमाणित प्रति
बैंक लोन 🟩 प्रमाणित प्रति
कोर्ट या मुकदमे में उपयोग 🟩 प्रमाणित प्रति
रजिस्ट्री या सरकारी कार्यालय 🟩 प्रमाणित प्रति
सरकारी दस्तावेज़ के रूप में जमा करना 🟩 प्रमाणित प्रति

याद रखने वाली बात

🟦 अप्रमाणित प्रति केवल जानकारी देखने, डाउनलोड करने और प्रिंट रखने के लिए होती है।

🟩 प्रमाणित प्रति शुल्क देकर आधिकारिक रूप से प्राप्त की जाती है और इसमें डिजिटल हस्ताक्षर एवं सत्यापन (QR/Verification) उपलब्ध होता है।

खतौनी की अप्रमाणित प्रति ऑनलाइन ऐसे देखें

मैंने UP Bhulekh पर जमीन की खतौनी की अप्रमाणित प्रति ऑनलाइन देखी और पूरी प्रक्रिया काफी आसान लगी। अगर आप भी पहली बार रिकॉर्ड देख रहे हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कुछ ही मिनटों में अपनी खतौनी देख सकते हैं।

1. UP Bhulekh की वेबसाइट खोलें

मैंने सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट खोली। होमपेज खुलने के बाद “भूलेख सेवाएं” सेक्शन में गया और वहां “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” विकल्प पर क्लिक किया।

यही विकल्प आपको भी चुनना है। इसके बाद जमीन का रिकॉर्ड खोजने वाला पेज खुल जाएगा, जहां से आप अपनी खतौनी की अप्रमाणित प्रति देख सकते हैं।

2. जनपद, तहसील और गांव चुनें

मैंने अगले स्टेप में अपनी जमीन का जनपद, तहसील और गांव चुना। गांव चुनने के लिए वहां ग्राम का नाम या ग्राम कोड दोनों विकल्प मिलते हैं, जिससे सही गांव आसानी से खोजा जा सकता है।

यहां जानकारी ध्यान से चुनें, क्योंकि आगे दिखाई देने वाला भूमि रिकॉर्ड इसी चयन के आधार पर खुलता है। सही जनपद, तहसील और गांव चुनने के बाद अगले स्टेप पर जाएं।

3. जमीन की जानकारी चुनें

मैंने अगले स्टेप में पहले वर्तमान खतौनी चुना, क्योंकि मुझे चालू वर्ष का भूमि रिकॉर्ड देखना था। अगर आपको पुराना रिकॉर्ड चाहिए, तो पुरानी फसली वर्ष का विकल्प भी चुन सकते हैं।

इसके बाद रिकॉर्ड खोजने के लिए कई विकल्प दिखाई देते हैं, जैसे खसरा/गाटा संख्या, खाता संख्या, खातेदार का नाम, भूमि श्रेणी या नामांतरण दिनांक। मैंने अपनी उपलब्ध जानकारी के अनुसार सही विकल्प चुना और जानकारी भरकर “खोजें” पर क्लिक किया।

खोज पूरी होने पर मेरी जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की सूची दिखाई दी। फिर सही रिकॉर्ड चुनकर “उद्धरण देखें” पर क्लिक किया।

4. अप्रमाणित प्रति देखें और सेव करें

अब मेने देखा, स्क्रीन पर मेरी जमीन की खतौनी की अप्रमाणित प्रति खुल गई। यहां सबसे पहले मैंने खातेदार का नाम, खसरा/गाटा नंबर, खाता नंबर और जमीन का विवरण ध्यान से मिलाया, ताकि यह पक्का हो जाए कि सही रिकॉर्ड खुला है। जरूरत होने पर प्रिंट विकल्प से इसकी कॉपी निकाल सकते हैं या अपने मोबाइल या कंप्यूटर में PDF के रूप में सेव कर सकते हैं।


खतौनी की प्रमाणित प्रति ऑनलाइन ऐसे निकाले

मैंने पहली बार UP Bhulekh से खतौनी की प्रमाणित प्रति ऑनलाइन निकाली और पूरी प्रक्रिया काफी आसान लगी। कुछ जरूरी जानकारी भरकर और शुल्क जमा करने के बाद प्रमाणित प्रति डाउनलोड की जा सकती है।

1. UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट खोलें

मैंने सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट खोली। होमपेज खुलने के बाद “भूलेख सेवाएं” सेक्शन में गया और वहां “प्रमाणित प्रति” वाले विकल्प पर क्लिक किया।

यही विकल्प आपको भी चुनना है। इसके बाद प्रमाणित खतौनी की प्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया वाला पेज खुल जाएगा।

2. पोर्टल पर लॉगिन करें

मैंने अपना मोबाइल नंबर दर्ज किया और OTP भरकर पोर्टल पर लॉगिन किया। लॉगिन होने के बाद प्रमाणित खतौनी की प्रति प्राप्त करने की आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई।

3. जमीन का रिकॉर्ड खोजें

लॉगिन करने के बाद मैंने जनपद, तहसील और ग्राम चुना। फिर अपनी जरूरत के अनुसार वर्तमान खतौनी या पुराने फसली वर्ष की नकल का विकल्प चुना।

इसके बाद खसरा/गाटा संख्या, खाता संख्या, खातेदार के नाम, भूमि श्रेणी या नामांतरण दिनांक में से किसी एक विकल्प से जमीन का रिकॉर्ड खोजा। सही रिकॉर्ड मिलने पर जानकारी मिलाई और “उद्धरण देखें” पर क्लिक करके आगे बढ़ा।

4. प्रमाणित प्रति के लिए भुगतान करें

“उद्धरण देखें” पर क्लिक करने के बाद मैंने खातेदार का नाम, खाता संख्या, खसरा/गाटा संख्या और जमीन का विवरण एक बार जांच लिया। ताकि गलत रिकॉर्ड के लिए भुगतान न हो जाए। जानकारी सही मिलने पर पोर्टल पर उपलब्ध भुगतान विकल्प से शुल्क जमा किया। भुगतान सफल होने के बाद मैंने प्रमाणित खतौनी की प्रति डाउनलोड कर ली।


उत्तर प्रदेश जमीन क्षेत्रफल कैलकुलेटर

UP Land Area Calculator

📐 UP Land Area Calculator

उत्तर प्रदेश भूलेख (UP Bhulekh) में इस्तेमाल होने वाली भूमि माप इकाइयों का तुरंत रूपांतरण करें।

2.4711

एकड़ (Acre)
उत्तर प्रदेश भूमि रूपांतरण मान
1 हेक्टेयर2.4711 एकड़
1 हेक्टेयरलगभग 3.9537 बीघा (UP)
1 एकड़लगभग 1.60 बीघा
1 बीघा20 बिस्वा
1 बिस्वा20 बिस्वांसी
1 वर्ग मीटर10.7639 वर्ग फुट
महत्वपूर्ण अस्वीकरण (Disclaimer)

यह UP Land Area Calculator केवल आपकी सुविधा के लिए बनाया गया है। उत्तर प्रदेश भूलेख (UP Bhulekh) और सरकारी भूमि अभिलेखों में जमीन का क्षेत्रफल हेक्टेयर (Hectare) में दर्ज किया जाता है।

इस कैलकुलेटर में बीघा, बिस्वा, बिस्वांसी, एकड़, वर्ग मीटर और वर्ग फुट का रूपांतरण उत्तर प्रदेश में प्रचलित सामान्य मापों के आधार पर किया गया है। अलग-अलग जिलों, तहसीलों और स्थानीय क्षेत्रों में बीघा और बिस्वा का माप अलग हो सकता है, इसलिए परिणाम में अंतर संभव है।

किसी भी कानूनी, सरकारी या जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े निर्णय लेने से पहले क्षेत्रफल की जानकारी UP Bhulekh या संबंधित तहसील के आधिकारिक रिकॉर्ड से अवश्य मिलान (Cross Check) करें।

मैंने पहली बार UP Bhulekh का इस्तेमाल करके अपनी जमीन का रिकॉर्ड देखा, तो पूरी प्रक्रिया उम्मीद से कहीं आसान लगी। सही जनपद, तहसील और गांव चुनने के बाद कुछ ही मिनटों में खतौनी की अप्रमाणित और जरूरत पड़ने पर प्रमाणित प्रति भी प्राप्त की जा सकती है।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिकॉर्ड खोज सकते हैं। रिकॉर्ड खोलने के बाद खसरा नंबर, खाता संख्या, खातेदार का नाम और जमीन का विवरण एक बार जरूर मिलाएं, ताकि सही भूमि रिकॉर्ड की पुष्टि हो सके।


Share

Leave a Comment